फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: 'बड़े मियां छोटे मियां' पर आया बड़ा अपडेट, अक्षय-टाइगर की फिल्म में हुई इस हसीना की एंट्री

Mon, 09 Jan 2023 10:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई है कि फिल्म अक्षय कुमार के अपोजिट कोई भी एक्ट्रेस नजर नहीं आएगी। फिल्म में अक्षय एक इंटेंस और एक्शन से भरपूर रोल में दिखेंगे।
विज्ञापन
अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' की जब से घोषणा हुई है, फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। दो एक्शन हीरो को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में टाइगर ने फिल्म से जुड़ीं कुछ फोटोज लोगों के साथ शेयर किए थे जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

यह भी पढ़ें-  Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने इंटरनेट पर गिराई 'बिजुरिया', वायरल हो रहा गाना, व्यूज तीन मिलियन के पार
विज्ञापन

फिल्म में तीन अभिनेत्रियां आएंगी नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अब एक हसीना की एंट्री हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अलाया एफ फिल्म में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में तीन एक्ट्रेस दिखेंगी। दावे के मुताबिक अलाया को टाइगर से अपोजिट कास्ट किया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सोनाक्षी और मानुषी छिल्लर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। हालांकि इस बारे में अभी मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

यह भी पढ़ें- Filmy Wrap: 'अवतार 2' ने तोड़ा एवेंजर्स का रिकॉर्ड और तुनिशा केस में आया नया मोड़, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
अली अब्बास जफर करेंगे फिल्म का निर्देशन

रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई है कि फिल्म अक्षय कुमार के अपोजिट कोई भी एक्ट्रेस नजर नहीं आएगी। फिल्म में अक्षय एक इंटेंस और एक्शन से भरपूर रोल में दिखेंगे जिसकी वजह से मेकर्स ने उनके अपोजिट किसी भी अभिनेत्री को कास्ट नहीं किया है। वहीं, इसमें साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। बड़े मेियां छोटे मियां का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। इससे पहले अली सुल्तान, टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें