फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badass Ravi Kumar: थिएटर में हिमेश के गानों पर थिरके लोग, मुंबई के गेयटी गैलेक्सी से वीडियो वायरल

Fri, 07 Feb 2025 07:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' के गानों पर मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में दर्शक जमकर थिरकते नजर आए। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विज्ञापन
बैडएस रवि कुमार - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित कर रही है। फिल्म के गाने और संवाद को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही हैं, लेकिन एक बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसे मनोरंजक फिल्म बताया है। खासकर 80 के दशक के अंदाज ने दर्शकों को खूब ध्यान खींचा है।

विज्ञापन

Himesh Reshammiya: अपनी नेटवर्थ का 26% लगाकर हिमेश ने बनाई 'बैडएस रवि कुमार', कहां से लाए इतनी मोटी रकम?

बैडएस रवि कुमार - फोटो : यूट्यूब
जमकर थिरके लोग
मुंबई के मशहूर गेयटी गैलेक्सी थिएटर में फिल्म के प्रदर्शन के बाद एक जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। फिल्म के गानों पर दर्शक जमकर थिरकते नजर आए। उनके डांस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन वीडियोज में थिएटर में दर्शकों का जोश साफ दिखाई दे रहा था।
Badass Ravi Kumar X Review: यूजर्स पर छाया हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार' का खुमार, लोगों ने बताया पैसा वसूल फिल्म


 

बैडएस रवि कुमार - फोटो : यूट्यूब
ये सितारे भी हैं फिल्म में मौजूद
फिल्म की स्टारकास्ट में हिमेश रेशमिया, कीर्ति कुल्हारी, प्रभुदेवा, जॉनी लीवर, सौरभ सचदेवा, राजेश शर्मा और संजय मिश्रा जैसे प्रमुख कलाकार हैं। बैडएस रवि कुमार का निर्देशन कीथ गोम्स ने किया है। इसे कुशाल वेद बक्शी, बंटी राठौर और हिमेश रेशमिया ने लिखा है।
विज्ञापन

बैडएस रवि कुमार - फोटो : यूट्यूब
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं हिमेश
गौरतलब है कि हिमेश रेशमिया पिछले 18 वर्षों से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। आपका सुरूर से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की थी। वह 'हैप्पी हार्डी और हीर', 'तेरा सुरूर', 'द एक्सपोज', 'दमादम', 'कजरारे', 'रेडियो', 'कर्ज' और 'आपका सुरूर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें