हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खासियत है कि यहां दुख पड़ने पर लोग अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के गम में जरूर शामिल होते हैं। आमतौर हर मसले पर संवेदनशील रूख रखने वाला बच्चन परिवार प्रियंका चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ।
प्रियंका चोपडा के पिता डॉक्टर अशोक चोपडा के निधन की खबर सुनते ही प्रियंका चोपड़ा के दुख में शामिल होने के लिए पूरा बॉलीवुड पहुंच गया था। शाहरुख खान से रणबीर कपूर तक सभी प्रियंका को संभालते नजर आए।
यहां तक कि करीना कपूर जिनसे प्रियंका की कभी भी नहीं बनी, वह भी इस दुख की घड़ी में प्रियंका के साथ दिखी। लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि इस दुख की घडी में बच्चन परिवार से प्रियंका के आंसू पोंछने कोई भी पहुंचा।
बच्चन परिवार के गैर हाजिरी की वजह क्या रही, इस पर रहस्य अब भी बरकरार है। गौरतलब है कि प्रियंका अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।