फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Do Die Do: जारी हुआ 'बेबी डू डाई डू' का इंट्रो वीडियो, बेहद खतरनाक रोल में दिखीं हुमा कुरैशी

Fri, 05 Jun 2026 09:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baby Do Die Do Introduction Video: अपकमिंग फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया है। इसमें हुमा कुरैशी को 'बेबी कर मर कर' के तौर पर पेश किया गया है। आइए जानते हैं यह फिल्म कब रिलीज होगी?
विज्ञापन
बेबी कर मर कर - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपकमिंग एक्शन फिल्म 'बेबी डू डाई डू' के मेकर्स ने इसका एक इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया है। इसमें फिल्म की मुख्य किरदार 'बेबी कर मर कर' के तौर पर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को दिखाया गया है। मेकर्स ने यह भी बताया है कि फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।
विज्ञापन

बेबी कर मर कर - फोटो : यूट्यूब
वीडियो में क्या है?
एनिमेटेड वीडियो में दिखाया गया है कि मुंबई में कई हत्याएं होती हैं। इन घटनाओं से एक रहस्यमयी शख्स जुड़ा है। पुलिस और मीडिया इन घटनाओं के पीछे के व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश करती हैं। इस बीच लाल छाता लिए एक रहस्यमयी महिला घूमती है। वीडियो में एक महिला कहती है कि 'मेरी बहन ही कातिल है। उसे मत बताना कि मैंने तुम्हें यह बताया है।' वीडियो के आखिर में दिखाया जाता है कि जो महिला लोगों का कत्ल करती है वह कोई और नहीं बल्कि हुमा कुरैशी है। वीडियो में हुमा को 'बेबी कर मर कर' के रूप में दिखाया जाता है। इस किरदार को मेकर्स ने भारत की पहली 'देसी हॉट वुमन' बताया है।

बेबी कर मर कर - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स ने जानकारी दी है कि यह फिल्म 3 जुलाई 2016 को रिलीज होगी। फिल्म में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, विद्या मालवड़े और हिमांशु मलिक भी अहम भूमिकाओं में हैं। जसमीत के. रीन और परवेज शेख की कहानी पर आधारित इस फिल्म को गौरव शर्मा और डायरेक्टर नचिकेत सामंत ने मिलकर लिखा है। यह फिल्म सलीम सिब्लिंग्स का नया प्रोडक्शन है, जिसे भाई-बहन हुमा कुरैशी और साकिब सलीम ने शुरू किया था।

यहां देखें वीडियो:
 
विज्ञापन

हुमा कुरैशी का वर्कफ्रंट
हुमा कुरैशी को आखिरी बार हिंदी सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के तीसरे सीजन में देखा गया था। उन्होंने पॉलिटिकल ड्रामा 'महारानी' में भी काम किया है। कुरैशी अपकमिंग कन्नड़ एक्शन थ्रिलर 'टॉक्सिक' का भी हिस्सा होंगी। इसमें यश, नयनतारा और कियारा आडवाणी हैं।

Peddi Box Office: दूसरे दिन भी 'पेद्दी' ने छापे नोट, बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' समेत इन फिल्मों को किया चित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें