बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शकीला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। शकीला 82 साल की थी, उनके निधन की खबर से फैंस समेत फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। शकीला सबसे ज्यादा मशहूर अपने गाने 'बाबू जी जरा धीरे चलना' से हुईं थीं।
विज्ञापन
2 of 5
shakila
50 और 60 के दशक में शकीला ने एक से बढ़कर एक फिल्में की। उस दौर के लगभग सभी एक्टर्स के साथ शकीला ने काम किया था लेकिन उनको असली पहचान मिली गुरुदत्त की 1954 में आई फिल्म 'आर पार' के मशहूर गीत 'बाबूजी धीरे चलना' से।
पढ़ें- 'पद्मावती' का फर्स्ट लुक, दीपिका का ये अंदाज आज तक नहीं देखा होगा
विज्ञापन
3 of 5
shakila
इस गाने में शकीला की मादक अदाओं ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। इस गाने और शकीला की प्रसिद्धि ऐसी रही कि इसके कई रीमिक्स भी बने।
4 of 5
shakila
शकीला के भांजे और मशहूर एक्टर नासिर खान ने एक भावुक पोस्ट की जिसमें उन्होंने अपनी मौसी शकीला के लिए फैंस से जन्नत की दुआ करने की अपील की है। नासिर मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे हैं।
पढ़ें- नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई के साथ प्रियंका ने पोस्ट की बेहद खूबसूरत तस्वीर
बता दें कि शकीला ने 1963 में ही सिनेमा से संन्यास ले लिया था और लंदन चली गई थीं। उनकी बहन नूर ने जॉनी वॉकर से शादी की थी। अपने छोटे से फिल्मी करियर में ही शकीला ने करीब 50 फिल्मों में काम किया था। शकीला की कमी फिल्म इंडस्ट्री में सभी को खलागी।