एक्टर बाबिल खान की टीम ने उनके हालिया वायरल वीडियो और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने पर सफाई दी है। एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया, जिसे अभिनेता की मां सुतापा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया। इस बयान में कहा गया है, 'पिछले कुछ वर्षों में बाबिल ने अपनी एक्टिंग और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करने के लिए खूब प्यार और सम्मान पाया है। हर इंसान की तरह बाबिल के लिए भी कुछ दिन मुश्किल हो सकते हैं। बाबिल को भी मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ता है और यह उनमें से एक था। हम उनके सभी शुभचिंतकों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि बाबिल पूरी तरह सुरक्षित हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।'