फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Siddiqui Iftar Party: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सितारों ने जमाया रंग, शाहरुख-सलमान भी आए नजर

Mon, 18 Apr 2022 01:51 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बाबा सिद्दीकी ने रविवार को मुंबई के ताज होटल में अपनी वार्षिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त समेत कई सितारे नजर आए।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल के बाद एक बार फिर बाबा सिद्दीकी अपनी वार्षिक इफ्तार पार्टी की वजह से चर्चा में हैं। रविवार को बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने मुंबई के ताज होटल में अपनी वार्षिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड के सितारों ने चार-चांद लगा दिए। इस पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ टीवी जगत के भी कई सितारे नजर आए, जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

विज्ञापन


सलमान और संजय साथ आए नजर
बाबा सिद्दीकी की इस पार्टी में सलमान खान, सलीम खान और सोहेल खान भी नजर आए। पार्टी में सबसे पहले सलीम खान और सोहेल खान पहुंचे। उनके थोड़ी देर बाद ही सलमान खान ने अपनी धांसू एंट्री से सबको हैरान कर दिया। पार्टी में सलमान खान मस्ती मजाक के मूड में थे। इनके बाद पार्टी में संजय दत्त ने भी एंट्री की। संजय दत्त को देखकर सलमान भी काफी खुश हुए और दोनों ने खूब सारी बातें कीं।

शाहरुख खान भी पार्टी में आए नजर
सलमान खान और संजय दत्त की तरह इस इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी पहुंचे। ऑल ब्लैक आउटफिट में शाहरुख खान काफी रॉयल वाइब्स दे रहे थे। शाहरुख खान ने ब्लैक कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। 
विज्ञापन


पार्टी में ये सितारे भी आए नजर
सलमान खान, शाहरुख खान और संजय दत्त के अलावा, बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में और भी सितारों ने रंग जमाया। इस पार्टी में शहनाज गिल, शिल्पा शेट्टी, तमन्ना भाटिया, जय भानुशाली, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी, रश्मि देसाई, तेजस्वी प्रकाश, क्रिस्टल डिसूजा, अहाना कुमरा, कृष्णा अभिषेक समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें