फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 बार मौत को मात दे चुके हैं रामदेव, हुए कई जानलेवा हमले, योगगुरू का सनसनीखेज खुलासा

Thu, 08 Feb 2018 07:36 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
योगगुरू बाबा रामदेव के जीवन पर आधारित टीवी सीरियल 'स्वामी रामदेव: एक संघर्ष' जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। अजय देवगन के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म डिस्कवरी के नए चैनल डिस्कवरी जीत पर प्रसारित होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने खुद शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज से पर्दा उठाया जिसे सुनते ही आप भी चौंक जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शो की थीम ही बाबा रामदेव की जिंदगी से जुड़ी घटनाओं को लोगों के साथ शेयर करना है। संघर्षों को लोगों के सामने सीख की तरह प्रस्तुत करना ही इस सीरियल की थीम है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामदेव ने बताया कि कैसे उन्होंने 7 बार मौत को मात दी। अपने पैरालाइज होने से लेकर खुद पर हुए हमलों के बारे में बताने से भी योगगुरू नहीं हिचके।
विज्ञापन

3 of 6

बाबा रामदेव ने इस दौरान कहा कि जब वह छोटे थे तो चाचा-ताऊ उनकी मां के साथ बहुत क्रूरता भरे व्यव्हार करते थे। इसका विरोध करने पर खून के रिश्तेदारों ने ही उनपर कातिलाना हमला कर दिया था।

4 of 6
बाबा रामदेव के हरिद्वार में गुजारे शुरुआती दिन भी बेहद संघर्ष भरे रहे। इस दौरान उनपर 50 से भी ज्यादा लोगों ने जानलेवा हमला किया था। खुद को चारों ओर से घिरा देखकर बाबा ने ‘पादक त्राण’ (पैरों की पादुका) से खुद की रक्षा की थी।
विज्ञापन

5 of 6
ramdev
बाबा ने दूध को जहर में बदलने वाले किस्से को शेयर करते हुए बताया कि 18 साल तक उन्होंने अन्न का सेवन नहीं किया था। जिसके बाद एक दिन मैंने एलुमिनियम के बर्तन में पड़ा दूध पी लिया तो मेरे शरीर में जहर फैल गया। इस दौरान मुझे बहुत उल्टियां हुई थीं। तब अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद भी मैंने आयुर्वेद के माध्यम से खुद अपना इलाज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा रामदेव ने अपने इन किस्सों को साझा करते हुए कहा कि, '7 बार मौत को करीब से देखने के बाद भगवान के विधान, भगवान की न्याय व्यवस्था और जीवन की नश्वरता का पता चला।’ बता दें कि इस सीरियल में बाबा रामदेव के बचपन का किरदार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बाल कलाकार नमन जैन निभाने वाले हैं। जो 'चिल्लर पार्टी' और 'रांझणा' जैसी फिल्म में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें