संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने लगातार चल रहे विरोध के बावजूद रिलीज के पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। हालांकि यह सफलता ज्यादा देर तक नहीं चली। बात अगर कमाई की करें तो रिलीज के दूसरे हफ्ते से इसमें जबरदस्त डाउनफॉल देखने को मिल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
padmaavat
इस फिल्म का कलेक्शन मंगलवार को महज 6 करोड़ रहा। जिसके बाद फिल्म की अब तक की कमाई 225.50 करोड़ हो गई है। बता दें सोमवार को फिल्म ने मात्र 7 करोड़ कमाए थे। इससे पहले ये आंकड़ा 10 करोड़ के पार दर्ज किया गया था।
पद्मावत' ने रिलीज के पहले हफ्ते घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 166.50 करोड़ और कई राज्यों में बैन होने के बावजूद अब तक इंडिया ने फिल्म में 225.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड वाइड 'पद्मावत' अब तक 400 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। हालांकि जल्द ही इसके 450 करोड़ के आंकड़े को छूने के कयास लगाए जा रहे हैं। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था।