2015 में रिलीज हुई थी पहली फिल्म
फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' इस साल 31 अक्तूबर 2025 में रिलीज होगी। टीजर में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती की झलक है। इस फ्रेंचाइजी की पहली कड़ी 'बाहुबली: द बिगनिंग' साल 2015 में रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' साल 2017 में आई। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं।
नेटिजन्स ने जताई खुशी
फिल्म का टीजर करीब 1.17 मिनट का है। शुरुआत में महिष्मति के साम्राज्य की झलक है। फिर, प्रभास की एंट्री होती है और बैकग्राउंड में बाहुबली-बाहुबली की आवाजें आती हैं। इसके बाद पिछली दोनों फिल्मों के सीन की झलक है। टीजर पर नेटिजन्स काफी उत्साहित होकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बाहुबली का किसी से मुकाबला नहीं हो सकता है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह मास्टरपीस है'। वहीं, कुछ यूजर्स पिछली दोनों फिल्मों को फिर से रिलीज करने की डिमांड कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'जय महिष्मति'। प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'द राजा साब' में भी नजर आएंगे।