फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: ‘तुम्हें माफी मांगनी चाहिए…’ फराह खान से क्यों नाराज हुए शाहरुख? वायरल हुआ किंग खान का कमेंट

Tue, 26 Aug 2025 05:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फराह खान की एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर शाहरुख खान ने शिकायती अंदाज में एक कमेंट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वह फराह खान से माफी मांगने की बात कहते हैं? आखिर किस बात से किंग खान को शिकायत है? फराह ने शाहरुख की बात पर क्या रिएक्शन दिया है? जानिए। 

विज्ञापन
फराह खान, शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder, @iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फराह खान ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक गाना सुन रही हैं, इस बीच उनकी एक हाउसहेल्प आती हैं और कहती हैं, ‘मैडम, दिलीप(फराह खान का कुक) पागल हो गया।’ जब फराह खान जाकर दिलीप को देखती हैं तो वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टेड नई सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के नए गाने पर नाच रहा था। इस गाने पर दिलीप को डांस करते देख शाहरुख खान ने भी कमेंट किया है। 

विज्ञापन


शाहरुख ने कहा- फराह ने कभी उन्हें इतना अच्छा डांस नहीं सिखाया 
फराह खान की शेयर की गई वीडियो पर शाहरुख खान लिखते हैं, ‘तुम्हें माफी मांगनी चाहिए, फराह। पिछले 30 साल में तुमने कभी मुझे इतने अच्छे डांस स्टेप्स नहीं दिए, जैसे दिलीप कर रहा है।’ आगे वह लिखते हैं, ‘लेकिन मैं तुम्हें फिर भी प्यार करता हूं।’ यह कमेंट शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में किया है। फराह खान ने भी अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'दिलीप के जोश के लिए सॉरी। लेकिन गाना है ही इतना अच्छा कि वो खुद को रोक नहीं पाया।' आगे वह 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का हैशटैग लिखती हैं। 




कई सेलेब्स ने फराह खान की वीडियो पर रिएक्शन दिया
सिर्फ शाहरुख खान ने ही नहीं कई और सेलेब्स ने भी फराह खान के कुक दिलीप के डांस पर रिएक्शन दिया है। करण जौहर ने लिखा, ‘दिलीप के डांस मूव्स का फैन हूं। मैं इनके साथ डांस करना चाहूंगा।’ राघव जुयाल, रिद्धिमा कपूर, माेना सिंह, मलाइका अरोड़ा, भावना पांडे, जूही चावला जैसे सेलेब्स ने भी दिलीप के डांस को पसंद किया है।  
विज्ञापन




फराह और शाहरुख खान की दोस्ती बरसों पुरानी
फराह खान और शाहरुख खान के बीच अक्सर ऐसी प्यार भरी नोक-झोंक चलती रहती है। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं। फराह खान डायरेक्टेड फिल्मों में शाहरुख ने काम किया है जिसमें ‘ओम शांति ओम’ से लेकर ‘हैप्पी न्यू ईयर’ तक शामिल हैं। फराह खान के कुक दिलीप के साथ भी कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने एक एड फिल्म किया था। फराह खान का कुक दिलीप इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है, वह फराह खान के कुकिंग व्लॉग में नजर आता है और अपने फनी अंदाज के लिए जाना जाता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें