'बाहुबली' के मेकर्स फिल्म की सफलता को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के दोनों पार्ट पहले ही धमाल मचा रहे हैं, अब जल्द ही फिल्म टीवी सीरीज के रूप में भी दर्शकों का मनोरंजन करेगी। फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस टीवी सीरीज का ऐलान किया है।
बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार प्रोड्यूसर शोभू यार्लागडा अगले साल इस सीरीज को लेकर आएंगे। उन्होंने कहा, 'बाहुबली अब सिर्फ आंध्र प्रदेश तक ही सीमित नहीं है। ये पूरी दुनिया में फेमस हो चुका है। हमनें तय किया है कि सीरीज हिंदी में बनाई जाएगी क्योंकि वो राष्ट्रीय भाषा है और उसकी पहुंच ज्यादा है। इसके बाद उन्हें दूसरी भाषाओं में डब किया जाएगा।'
ये भी पढ़ें: 'शिवगामी' और 'कटप्पा' के रोमांस का वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
फिल्म का टीवी सीरीज में तब्दील होना तय है लेकिन शो में कौन-कौन एक्टर्स काम करेंगे, इनका नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसके अलावा 'बाहुबली' की राजमाता शिवगामी पर भी टीवी शो बनेगा जिसकी घोषणा की जा चुकी है।
'बाहुबली 2' बॉक्स आफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए मात्र छह दिन हुए हैं और फिल्म ने 800 करोड़ कमा लिए हैं। कहा जा रहा है कि अपने सातवें दिन फिल्म हजार करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
ये भी पढ़ें: 'बाहुबली' के प्यार में पागल हुईं लड़कियां, घर पहुंचे 6000 शादी के रिश्ते