फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा देओल के बच्चे के लिए नानी हेमा मालिनी का ये है प्लान

Sun, 03 Sep 2017 07:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
ईशा देओल और हेमा मालिनी
विज्ञापन
ईशा देओल की प्रेग्नेंसी की खबरों से फिल्मी गलियारा गुलजार है। पूरा परिवार इस उत्सव की जमकर तैयारियां कर रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा खुश हैं नानी बनने जा रही हेमा मालिनी। ईशा के बच्चे को लेकर हेमा मालिनी सबसे ज्यादा प्लानिंग कर रही हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हेमा मालिनी का कहना है 'अगर ईशा को लड़की हुई तो मैं उसे भरतनाट्यम सिखाऊंगी और अगर लड़का हुआ तो उसे जॉर्जियन डांस सीखना होगा।' एक उम्दा डांसर और बेहतरीन हीरोइन के तौर पर खुद को फिल्म इंडस्ट्री में सेट करने वाली हेमा मालिनी ईशा के बच्चे में भी यही गुण डालना चाहती हैं। 

पढ़ें-  परवीन बाबी की हमशक्ल थी ये एक्ट्रेस, अचानक ऐसे लापता हुईं कि आजतक कोई ढूंढ नहीं पाया

मीडिया ने बातचीत के दौरान हेमा मालिनी से पूछा कि जब उन्हें ईशा की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो उनका क्या रिएक्शन था। इस पर हेमा मालिनी ने कहा, 'मैं ईशा की प्रेग्नेंसी का इंतजार कर रही थी। ईशा कहती थी कि जब समय आएगा मैं आपको बता दूंगी। मैंने कहा ठीक है, मैं इंतजार करूंगी लेकिन हम हमेशा प्रार्थना करते थे कि सब अच्छा हो। मेरी बेटी मेरे साथ रह रही है और मैं मां की तरह उसका ख्याल रख रही हूं। हम बात करते हैं कि क्या करना है? कैसे करना है?' 
विज्ञापन


कुछ ही दिन पहले ईशा की गोदभराई हुई थी मजेदार बात ये है कि ईशा की गोदभराई एक बार नहीं बल्कि दो बार हुई। वहीं ईशा का इंस्टाग्राम देखें तो पूरा का पूरा उनके बेबी बंप फोटोज से भरा हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें