बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म 'बाहुबली' के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। बता दें कि जल्द ही फिल्म के डायरेक्टर एस.एस. राजमौली को अक्किनेनी नागेश्वर राव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पढ़ें- आमिर-जायरा की 'सीक्रेट सुपरस्टार’ का दूसरा गाना 'मेरी प्यारी अम्मी' रिलीज
अक्किनेनी नागेश्वर राव पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने सिनेमा जगत में कलात्मक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक दृष्टि से बेहतरीन काम किया है। गौरतलब है कि एस.एस. राजमौली को इस सम्मान से 17 सितंबर को नवाजा जाएगा।
हाल ही में एक्टर नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा, 'हमें ये बात बताते में बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि हमारे एस.एस. राजमौली जी को जल्द ही एएनआर पुरस्कार से उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू की मौजूदगी में शिल्पा कला वेधिका में 17 सितंबर, 4.30 बजे सम्मानित किया जाएगा। '
#ANRaward2017 pic.twitter.com/k8BGutgIZR
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) September 8, 2017