शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' ने शुरुआती 2 दिनों में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं शनिवार को फिल्म ने 55 करोड़ रुपए बटोरे।
रविवार को छुट्टी के चलते फिल्म के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेड विशेषज्ञ मान रहे हैं कि फिल्म ने रविवार को करीब 60 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि शुरुआती तीन दिनों में 'बाहुबली' 160 करोड़ पार हो जाएगी।
'बाहुबली' को चार भाषाओं तेलुगु, तमिल, हिन्दी और मलयालम में रिलीज किया गया है। 250 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी फिल्म 'बाहुबली' सबसे महंगी भारतीय फिल्म कही जा रही है।