फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: बाहुबली के भल्लालदेव बनने वाले हैं पापा? क्या फैंस को जल्दी ही मिल सकती है खुशखबरी

Thu, 27 Oct 2022 01:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बाहुबली में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती ने साल 2020 में  मिहिका बजाज से शादी की थी। अब अभिनेता को लेकर खुशखबरी सामने आ रही है। 
विज्ञापन
राणा दग्गुबाती - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती को लेकर खुशखबरी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह और उनकी पत्नी मिहिका बजाज माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि कपल ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है। इस स्टार कपल की शादी को दो साल हो चुके हैं। इससे पहले भी एक बार इस तरह की अटकलें लगाई जा चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, कपल जल्दी ही फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा कर सकता है।

विज्ञापन

 

Ram Charan: राम चरण ने जूनियर एनटीआर और राजामौली के साथ जापान से शेयर कीं तस्वीरें, लिखा खास नोट

साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे राणा दग्गुबाती
राणा दग्गुबाती ने साल 2020 में मिहिका बजाज संग प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे और दोस्ती के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। फिलहाल फैंस मिहिका बजाज और राणा दग्गुबती के ऑफिशियल स्टेटमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

Bollywood Celebs: इन सितारों ने सहा अपने बच्चों को खोने का दर्द, बुरी तरह टूट गए थे सेलेब्स

विज्ञापन

'द जर्नी ऑफ इंडिया' के दूसरे भाग की मेजबानी करते दिखाई देंगे अभिनेता
बात करें वर्क फ्रंट की तो अभिनेता राणा दग्गुबाती के हाथ में कई प्रोजेक्ट्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं और इसके अलावा राणा दग्गुबाती 'द जर्नी ऑफ इंडिया' का डॉक्यूमेंट्री सीरीज के दूसरे भाग की मेजबानी करते भी दिखाई देंगे। 

Terence Lewis: क्या नोरा फतेही को टेरेंस लुईस ने वाकई गलत तरीके से छुआ? कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें