फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में 'बाहुबली 2' के मॉर्निंग शो कैंसिल हुए

Fri, 28 Apr 2017 10:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
बाहुबली 2,चेन्नई
विज्ञापन
प्रभास और राणा दग्गुबती की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली 2’ को देखने के लिए दर्शक काफी बेताब है। हालांकि बाहुबली के चेन्नई फैंस के लिए एक बुरी खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इस फिल्म की रिलीज अटक गई है।
विज्ञापन

  #TamilNadu: Morning #Bahubali2 show in Chennai's major movie theatres cancelled as they didn't have permission say police officials pic.twitter.com/HyNQfD2liB — ANI (@ANI_news) April 28, 2017

इस ट्वीट के मुताबिक पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि 'बाहुबली- 2 : द कन्क्लूजन' का शो चेन्नई के मुख्य थिएटर्स और मूवी हॉल में कैंसिल कर दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि मूवी हॉल्स के पास बाहुबली- 2 दिखाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन


दरअसल खबरों की माने तो अभी तक चेन्नई के फिल्म डिस्ट्रीब्युटरों को केडीएम नहीं मिला है। केडीएम का मतलब है ‘की डिलवरी मैसेज’। हालांकि माना जा रहा है कि फिल्म को थिएटर्स पर 11 बजे के बाद दिखाना शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े-   फिल्‍म के क्लाइमैक्स पर खर्च हुए 30 करोड़, 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'बाहुबली 2'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें