मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली 2’ आखिरकार आज रिलीज हो रही है। प्रभास और राणा दग्गुबती की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी बेताब है। फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है।
लोगों में फिल्म ‘बाहुबली 2’ का क्रेज देखकर ऐसा लग रहा है मानो फिल्म अब तक की सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। बता दें कि ‘बाहुबली’ साल 2015 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 655 से ज्यादा की कमाई की थी।
इस फिल्म को लोगों ने काफी पंसद किया था। इस बार भी दर्शकों को ‘बाहुबली 2’ का इंतजार बेसर्बी से है। जिसे देखकर लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी।
ये भी पढ़े- Film Review: पहले भाग से ज्यादा दमदार है बाहुबली-2 की कहानी
‘बाहुबली 2’ तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में ‘बाहुबली 2’ रिलीज़ होगी। देखते है ‘बाहुबली 2’ खुद से ज्यादा कमाई करने वाली आखिर कौन-कौन सी 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
पीके – 792 करोड़
दंगल – 730 करोड़
बाहुबली – 655 करोड़
बजरंगी भाईजान – 626 करोड़
धूम३ – 585 करोड़
सुल्तान – 584 करोड़
प्रेम रतन धन पायो – 432 करोड़
चेन्नई एक्सप्रेस – 432 करोड़
3 इडियट्स – 395 करोड़
दिलवाले – 394 करोड़
‘बाहुबली 2’ रिलीज से पहले ही फिल्म ने अपने सैटेलाईट राइट्स के ज़रिए अपनी करोड़ों वसूल कर चुकी है। ‘बाहुबली 2’ में प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या और सत्यराज अहम भूमिका में नजर आएंगे।
ये भी पढ़े- दर्शकों के साथ बैठकर बाहुबली 2 देखेंगे फिल्म मेकर एसएस राजामौली