फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 33 दिन में 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन ने कमाए 500 करोड़

Wed, 31 May 2017 06:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक कई रिकॉर्ड्स बना चुकी 'बाहुबली 2' ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हाल ही में ये फिल्म भारत में 500 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। इसके बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। आपको बता दें कि ये कमाई सिर्फ हिंदी वर्जन की है इसमें कोई दूसरा वर्जन नहीं है। जी हां 'बाहुबली 2' भारत में 500 करोड़ कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन


हाल ही में रमेश बाला ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। काफी समय से उम्मीद थी कि फिल्म ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी और ऐसा ही हुआ। ऐसा होने से फिल्ममेकर्स में गजब का उत्साह है। साथ ही आपको बताते चलें कि फिल्म ने ये कारनामा महज 33 दिन में कर दिखाया है। 
  #Baahubali2TheConclusion becomes da 1st Hindi movie to create a new club - The ₹ 500 Cr All-India Nett Club! 33 Days India Nett: ₹ 500.25 Cr — Ramesh Bala (@rameshlaus) May 31, 2017
विज्ञापन



मजेदार बात तो ये है कि इसके बावजूद भी फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुई थी। लेकिन सबसे ज्यादा कमाई इसके हिंदी वर्जन ने ही की है। इसके साथ ही ये फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। इसमें इसके सभी वर्जन की कमाई शामिल है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें