फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी बनकर 'हवा हवाई' पर थिरकती नजर आएगी ये हीरोइन

Wed, 31 May 2017 03:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या बालन अपनी आने वाली फिल्म 'तुम्हारी सुलु'  में श्रीदेवी के गाने पर थिरकती नजर आएंगी। हाल ही में सामने आया है कि विद्या बालन अपनी आने वाली फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में एक बार फिर गाना 'हवा हवाई' देखने को मिलेगा लेकिन इस बार इस गाने में श्रीदेवी नहीं बल्कि विद्या बालन धमाल मचाती दिखेंगी। आपको बता दें कि 'हवा हवाई' साल 1987 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का सबसे लोकप्रिय गाना है, 'तुम्हारी सुलु' में इस गाने का रीमेक बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


 'तुम्हारी सुलु' 1 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इससे पहले हाल ही में विद्या बालन कंगना रनौत के क्रेडिट कार्ड विवाद पर टिप्पणी कर स्पॉटलाइट में आ गई थी। खैर अब देखने वाली बात ये है कि जिस गाने ने श्रीदेवी को रातो-रात फेमस बनाया वो गाना विद्या बालन को कितनी ऊंचाइयों पर पहुंचाता है। 

काफी समय से विद्या बालन की फिल्मों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हमारी अधूरी कहानी, कहानी 2 और बेगमजान का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया, इसलिए विद्या वालन को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। साथ ही फैंस को भी इंतजार है कि विद्या बालन उनके लिए कोई सुपरहिट फिल्म लाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें