फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश ने दिया 'बाहुबली 2' को एडल्ट सर्टिफिकेट

Tue, 16 May 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
bahubali2 - फोटो : google
विज्ञापन
एस एस राजमौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'बाहुबली 2' देश भर में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। आपको ये जानकर शायद हैरानी हो कि इस फिल्म को सिंगापुर में एडल्ट सर्टिफिकेट दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'बाहुबली' के साथ फिल्मों में काम करना चाहती है ये एक्ट्रेस

वहां के सेंसर बोर्ड ने 'बाहुबली 2' को NC16 सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि ये फिल्म 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं देख सकते।

भारत के सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन पहलाज निहलानी का कहना है, 'हमने 'बाहुबली 2' को UA सर्टिफिकेट दिया है लेकिन सिंगापुर के सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को हिंसात्मक मानते हुए एडल्ट सर्टिफिकेट दिया है।'

निहलानी ने माना कि इसके पीछे कल्चरल और प्रैक्टिकल कारण हो सकते हैं। उन्होंने बताया, 'हमारे धर्म में कई ऐसी तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है जो देखने में हिंसा जनक लगते हैं, जैसे कि बिना सिर के राक्षस आदि। हमारे बच्चे भी ये कहानियां सुनकर ही बड़े हुए हैं और वो इससे डरते नहीं हैं। साथ ही अगर किसी फिल्म से ऐसे कोई सीन हटा दिए जाएं तो लोग हमें धर्म विरोधी बना दिया जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें