केआरके अक्सर अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं, जिसके कारण अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित कई बॉलीवुड हस्तियां उनकी निंदा भी कर चुके हैं। हाल ही में इस लिस्ट में संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान संजय दत्त ने केआके को निशाना बनाया है।
संजय दत्त ने कहा है कि केआके के ट्वीट्स को बैन कर देना चाहिए, साथ ही मीडिया को भी केआरके जैसे लोगों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए जो ऐसे भड़काऊ और विवादित बयान देते हों। संजय दत्त ने कहा ऐसे लोगों के ट्विटर को तो बैन कर देना चाहिए।
आपको बता दें कि फिल्म 'भूमि' की शूटिंग खत्म होने को बाद फिल्ममेकर्स ने संजय दत्त के घर पर एक रैप अप पार्टी रखी थी। पार्टी खत्म होने के बाद संजय दत्त ने फोटोग्राफर्स से भी मुलाकात की। करीब एक घंटे तक संजय दत्त ने मीडिया के लोगों से बातचीत की।
जानकारी के लिए बता दें की फिल्म 'बाहुबली 2' देखने के बाद केआरके ने ट्वीटर पर बेहद खराब रिव्यूज दिए थे, जिसके लिए हाल ही में केआके ने राजामौली से माफी भी मांगी है।