फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 4 New Poster: 'हर आशिक है खलनायक', टाइगर श्रॉफ की बागी 4 का नया पोस्टर जारी, खून से लथपथ दिखे संजय दत्त

Mon, 09 Dec 2024 11:01 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baaghi 4 New Poster: टाइगर श्रॉफ की सबसे लोकप्रय फिल्म बागी के चौथे पार्ट का एक और नया पोस्टर कुछ ही देर पहले जारी किया गया है। बागी 4 के नए पोस्ट में संजय दत्त नजर आ रहे हैं। संजय के पैरो पर एक लड़की लेटी है, जिसका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
सुधीर बाबू मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत के बाद अब खलनायक बनकर संजय दत्त की बागी 4 में एंट्री हो गई है। सोमवार को संजय दत्त का धांसू पोस्टर रिवील करके मेकर्स ने फैंस को एक बड़ी गुडन्यूज दी है। फैंस भी संजय दत्त को इस खूंखार लुक में देखकर हैरान हो गए है।

विज्ञापन

2 of 5
बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
एक्शन थ्रिलर बागी फ्रेंचाइजी का चौथा भाग का एलान पहले ही हो चुका है। इसके पहले पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का खुंखार अंदाज देखने को मिला था। वहीं आज एक और नया बागी 4 का पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें से फिल्म के खलनायक के नाम से पर्दा उठ गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' वैसे तो यह लाइन फिल्म खलनायक में संजय दत्त की ही है और अब वह इसी लाइन के नक्से कदम पर दिखाई दे रहे हैं। साजिद नाडियावाला की बागी 4 में संजय दत्त एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म से संजय का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जरा संभलकर देखिएगा।

4 of 5
बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
सोमवार को टाइगर श्रॉफ और साजिद नाडियावाला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बागी 4 के विलेन से पर्दा उठाया है। उन्होंने संजय दत्त का एक धांसू पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अभिनेता का लुक देख कोई भी दंग रह जाएगा। इस पोस्टर में अभिनेता खूंखार लुक में दिखाई दे रहे हैं। एक लड़की का शव लिए कुर्सी पर बैठकर खून से लथपथ संजय दत्त चीख रहे हैं। उनका एक्सप्रेशन किसी की भी रूह कंपा सकता है। इस पोस्टर साफ लिखा दिखाई दे रहा है 'हर आशिक एक खलनायक होता है।'
Kareena Kapoor Khan: कौन है करीना कपूर खान की पसंदीदा बॉलीवुड जोड़ी, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
साजिद नाडियावाला निर्मित बागी 4 का निर्देशन ए.हर्षा कर रहे हैं। यह बागी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। अभी तक सिर्फ टाइगर और संजय के लुक से पर्दा उठा है। अभी भी हीरोइन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 

ITA Award 2024: उड़ने की आशा है बेस्ट शो, रुपाली के अलावा हर्षद-प्रणाली को मिला पॉपुलर टीवी अभिनेता का अवॉर्ड
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें