फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B Praak: अंबानी परिवार की गणपति पूजा में बी प्राक ने दी प्रस्तुति, अनंत के साथ तस्वीर की साझा

Sat, 07 Sep 2024 06:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता बी प्राक को अंबानी परिवार का काफी करीबी माना जाता है। हाल ही में गायक ने एंटीलिया में आयोजित गणपति पूजा में अपनी प्रस्तुति दी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।
विज्ञापन
अनंत अंबानी, बी प्राक - फोटो : इंस्टाग्राम- बी प्राक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी का जश्न धूमधाम एंटीलिया में भी मनाया जा रहा है। अंबानी परिवार अपने घर पर एक बड़ी पूजा का आयोजन कर रहा है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आयोजन स्थल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मशहूर गायक बी प्राक भी इस समारोह के विशेष अतिथियों की सूची में शामिल थे।

Tishaa Kumar: 'मम्मा आपकी ही हैं, आप सबसे कीमती रहेंगी', तिशा को यादकर भावुक हुईं मां तान्या सिंह
विज्ञापन


गणपति पूजा में बी प्राक ने दी प्रस्तुति

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग के बाद अब बी प्राक ने गणपति पूजा में अपनी प्रस्तुति दी है। इस बात की जानकारी गायक ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर साझा कर दी है। इस फोटो में अनंत सिंदूरी रंग के कुर्ते और जैकेट में नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 18: छोटे पर्दे पर दोबारा छा जाने को तैयार चंदन प्रभाकर, निर्माताओं ने किया बिग बॉस 18 के लिए संपर्क!

अनंत के साथ नजर आए गायक

वहीं, बी प्राक सफेद रंग के फ्लोरल कुर्ते में उनके साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं।  गायक को अंबानी परिवार के काफी करीब माना जाता है। इससे पहले जामनगर में उन्हें अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए देखा गया था।

विज्ञापन


विवाहित जोड़े के रूप में अनंत-राधिका की पहली गणेश चतुर्थी

इससे पहले, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शुक्रवार रात मुंबई में अंबानी निवास एंटीलिया में एक भव्य गणपति की मूर्ति लाकर विवाहित जोड़े के रूप में अपनी पहली गणेश चतुर्थी मनाई। दोनों को बड़ी बड़ी सी मुस्कान के साथ भगवान गणेश का स्वागत करते हुए देखा गया। गणपति की मूर्ति लाते हुए जोड़े के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।  राधिका लाल रंग के पारंपरिक सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल, लेकिन खूबसूरत इयररिंग्स से पूरा किया और अपने बालों को पीछे बांध रखा था।

Sector 36: आम आदमी की आवाज बनना चाहते हैं विक्रांत मैसी, ‘सेक्टर 36’ करने से लोगों ने किया था मना, बताई वजह

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें