Azamgarh Trailer Launch
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि पंकज त्रिपाठी फिल्म 'आजमगढ़' में मौलवी का किरदार निभा रहे हैं, जो नव युवको को आतंकवादी बनने के लिए प्रेरित करता है। इस फिल्म की होर्डिंग जब मुंबई में लगी, तो पंकज त्रिपाठी ने फिल्म के निर्माता का लीगल नोटिस भेज दिया था। पंकज त्रिपाठी का कहना था कि फिल्म के निर्माता ने बिना उनकी अनुमति के फिल्म के होर्डिंग लगाए थे। पंकज त्रिपाठी ने अपने लीगल नोटिस में इस बात का जिक्र किया था कि उनकी आवाज, हस्ताक्षर, फोटो, पसंद और नापसंद पर सिर्फ उनका ही एकाधिकार है और उनकी अनुमति के कोई भी इसका प्रयोग नहीं कर सकता है।
Kangana Ranaut: खालिस्तान समर्थकों को ललकारती नजर आईं कंगना, पूछा- पंजाब का आतंक देख शर्मिंदगी होती है?
Azamgarh Trailer Launch
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला ने जब पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'आजमगढ़' के होर्डिंग की खबर पहली बार छापी थी, तो पंकज त्रिपाठी ने 'आजमगढ़' के निर्माता को चेतावनी दी थी कि उनकी फिल्म की होर्डिंग को हटा दिया जाए। पंकज त्रिपाठी का कहना था कि 'आजमगढ़' एक शार्ट फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने 10 साल पहले की थी और फिल्म में उनकी बहुत छोटी भूमिका है। अब फिल्म को फीचर फिल्म बताकर रिलीज करने से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
Bollywood: कभी डराती तो कभी रिझाती हैं ये महिला खलनायक, इनके अभिनय की फैंस आज भी करते हैं तारीफ
Azamgarh Trailer Launch
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंकज त्रिपाठी के इस बयान के बाद फिल्म के निर्माता ने अमर उजाला को बताया था कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म में छोटी भूमिका नहीं, बल्कि 30 से 40 मिनट की भूमिका है। बहरहाल, होर्डिंग मामले में जब पंकज त्रिपाठी की होर्डिंग लगाने वाली कंपनी ब्राइट आउटडोर मीडिया के मालिक योगेश लखानी से हुई और उन्होंने उनको लीगल नोटिस भेजने की बात की तो अगले दिन योगेश लखानी ने फिल्म की होर्डिंग उतार दी। उसके बाद फिल्म के निर्माता ने 'आजमगढ़' का दूसरा ट्रेलर लॉन्च कर दिया।