फिल्म 'आजाद' के रिव्यू को लेकर फैंस लगातार तारीफ कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इमरजेंसी के साथ क्लैश कर रही है। इसके बाद भी आजाद पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है। आइए आपको बताते हैं फिल्म को लेकर फैंस का रिएक्शन...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन और उनके भतीजे अमन देवगन के साथ रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी नजर आने वाली हैं। फिल्म 'आजाद' को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
फैंस ने किया निर्देशन की तारीफ
अभिषेक कपूर की निर्देशित फिल्म आजाद को फैंस ने ट्विटर पर कई सारी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस मूवी में अजय देवगन ने जबरदस्त कैमियो किया है। फिल्म को फैंस पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' को फैंस की खूब तारीफें मिल रही हैं।
आजाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई
फिल्म में डायना पेंटी, पीयूष मिश्रा और मोहित मलिक सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ की कमाई कर सकती है। वहीं, वर्ल्ड वाइड फिल्म 3.50 करोड़ की कमाई पहले दिन कर सकती है। इस फिल्म के कलेक्शन के हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हो सकती है।
फिल्म आजाद में नजर आएंगी राशा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
50 करोड़ में बनी है फिल्म
फिल्म 'आजाद' एक घोड़े के इर्द-गिर्द बनी फिल्म है। इस फिल्म के लेखन की भी तारीफ फैंस कर रहे हैं। फिल्म को 50 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। 'आजाद' फिल्म का कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' के साथ क्लैश हो गया है। इस फिल्म के कलेक्शन पर 'इमरजेंसी' का असर देखने को मिल सकता है।