10 साल पहले 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर हुए यौन शोषण के खिलाफ तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर से मामला उठाया तो पूरे बॉलीवुड में भूचाल सा आ गया है। इस मामले में एक के बाद एक कई बड़े नाम सामने आए और मीटू अभियान सा चल पड़ा।
इस मामले में कई हस्तियों ने अपनी राय जाहिर की। यौन उत्पीड़न के खिलाफ तेजी से बढ़ रहे '#MeToo' अभियान पर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने कहा है कि असली वहशी रिश्तेदार ही हो सकते हैं।
ताहिरा कश्यप ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे करीब 20 साल बाद शांति मिली, जब मैंने इस बात का जिक्र अपने पति और परिजनों के साथ किया। अकसर करीबी लोग, खासकर रिश्तेदार आपकी जिंदगी में असली वहशी होते हैं। मुझे पता है कि यौन उत्पीड़न होने पर कैसा महसूस होता है, बरसों तक यह अंदर बसा रहता और उसे याद करने पर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
ताहिरा कश्यप ने आगे लिखा- एक समय ऐसा आ गया था जब मैं अपने पति के शारीरिक स्पर्श से भी डरने लगी थी।