कैसे हुआ 'शक्ति शालिनी' में अनीत का सेलेक्शन
'बॉलीवुड हंगामा' के साथ किए गए एक हालिया इंटरव्यू में फिल्ममेकर अमर कौशिक ने बताया कि जब शक्ति शालिनी की कहानी लिखी जा रही थी, तब उन्हें अहसास हुआ कि फिल्म के किरदार के लिए एक युवा चेहरे की जरूरत है, जो मासूमियत और गहराई दोनों साथ लेकर चले। इसी दौरान उन्होंने 'सैयारा' फिल्म देखी, जिसमें अनीत पड्डा का अभिनय उन्हें इतना प्रभावशाली लगा कि उन्होंने तुरंत उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया। अनीत ने कहानी सुनी और बिना देर किए फिल्म का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी।
ये खबर भी पढ़ें: इसलिए 2026 में नहीं आएगी ‘स्त्री 3’, दिनेश विजन ने बताया कैसे आया यूनिवर्स बनाने का ख्याल
मैडॉक की चर्चित हाॅरर-कॉमेडी फिल्में
मैडॉक ने पिछले कुछ सालाें में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का अलग यूनिवर्स तैयार कर लिया है। इसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’, वरुण धवन की ‘भेड़िया’, शरवरी और अभय वर्मा स्टारर ‘मुंज्या’ और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ शामिल है।