फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना ने क्यों किया जालना का दौरा? एक बच्ची के खत से भर आया अभिनेता का दिल; जानें पूरा मामला

Thu, 20 Aug 2026 01:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने हाल ही में महाराष्ट्र के जिले जालना का दौरा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता का यह दौरा क्यों इतना खास है?
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित गंभीर फिल्मों और हल्की-फुल्की पारिवारिक फिल्मों के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मगर वह सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। 
विज्ञापन

हाल ही में, उन्होंने महाराष्ट्र के जालना जिले का दौरा किया और अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने एक लड़की का पत्र पढ़ा था जिसमें बताया गया था कि असुरक्षित सड़कों की वजह से लड़कियां स्कूल छोड़ रही हैं।

भावुक हुए आयुष्मान
इन बच्चों की मुश्किलों को देखकर खुराना का दिल भर आया और उन्होंने कहा कि अगर देश के बच्चे परेशान हैं, तो देश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने ग्रामीण भारत की समस्याओं पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन

बता दें कि आयुष्मान खुराना UNICEF इंडिया के नेशनल एंबेसडर हैं। वह अक्सर बच्चों के अधिकारों, ऑनलाइन सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और लैंगिक समानता को बढ़ावा देते हुए नजर आते हैं। 

आयुष्मान खुराना - फोटो : X
आयुष्मान खुराना क्यों गए जालना?
  • आयुष्मान खुराना ने बताया कि UNICEF के सहयोग से चल रहे एक प्रोग्राम के तहत वह जालना गए। 
  • जिले के एक गांव के दौरे के दौरान, एक लड़की ने उन्हें एक पत्र दिया।
  • इस पत्र में उसके स्कूल तक जाने वाली सड़कों की खराब हालत के बारे में बताया गया। 
  • उन्होंने बताया कि असुरक्षित सड़कों की वजह से अक्सर बच्चों, खासकर लड़कियों को स्कूल छोड़ना पड़ता है। 
  • एक्टर ने कहा कि ये पत्र जिला कलेक्टर को व्यक्तिगत रूप से सौंपे गए।
  • उन्हें उम्मीद है कि इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।

अमित जानी को क्यों मिल रही जान से मारने की धमकी? फिल्ममेकर ने सलमान खान को लेकर लगाए ये आरोप


आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
आयुष्मान ने की देश की तारीफ
आयुष्मान ने कहा, 'जब छोटे बच्चे जागरूक होते हैं और शिक्षा के जरिए अपनी बात रखते हैं, तो हमें लगता है कि हमारा देश आगे बढ़ रहा है।'
उन्होंने आगे कहा, 'समाज के लिए संदेश यह है कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए अपने प्रयासों को लेकर ज्यादा जागरूक होना चाहिए। भारत की सत्तर प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। अगर हमारे गांव तरक्की नहीं करेंगे, तो हमारा देश कैसे आगे बढ़ेगा? अगर प्राइमरी सेक्टर या गांवों में बच्चे परेशान हैं, तो मुझे लगता है कि हमारा देश भी परेशान है। इसलिए यह एक बहुत जरूरी कदम है।'
विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया - फोटो : एक्स-@taran_adarsh
आयुष्मान का वर्क फ्रंट
आयुष्मान खुराना जल्द ही सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आएंगे। इस फिल्म में शरवरी, अनुपम खेर, सौम्या टंडन, सीमा पाहवा और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है और इसके 27 नवंबर को रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें