फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी पहली दिवाली रिलीज को लेकर उत्साहित आयुष्मान खुराना, शेयर की 'थामा' के सेट की बीटीएस तस्वीरें

Wed, 22 Oct 2025 11:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayushmann Khurrana On Thamma: आयुष्मान खुराना ने अपनी पहली दिवाली रिलीज फिल्म 'थामा' के लिए खुशी और गर्व जताया है। आयुष्मान ने सोशल मीडिया हैंडल पर 'थामा' के सेट से बीटिएस तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
थामा - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'थामा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज आयुष्मान ने सोशल मीडिया हैंडल पर 'थामा' के सेट की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इसी के साथ एक्टर ने फिल्म, कास्ट और पूरी टीम के लिए एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना का पोस्ट
आयुष्मान खुराना ने अपनी पहली दिवाली रिलीज 'थामा' की कई BTS तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही फिल्म को लेकर खुशी और गर्व जताते हुए कैप्शन में लिखा बचपन से ही वे हर साल दिवाली पर अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाते थे। यह उनकी पारिवारिक परंपरा है। इस बार, वे अपनी फिल्म 'थामा' के लिए परिवार को सिनेमाघर ले गए, जो उनके लिए बहुत खास अनुभव रहा।'

आयुष्मान ने निर्माता और निर्देशक का किया शु्क्रिया
आयुष्मान ने निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक अमर कौशिक का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन पर भरोसा दिखाया और उन्हें 'बेताल' जैसे अनोखे किरदार को निभाने का मौका दिया। उन्होंने निर्देशक आदित्य सरपोतदार और पूरी टीम की तारीफ की, जिसमें लेखक निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू, अरुण फुलारा, सिनेमैटोग्राफर सौरभ गोस्वामी, प्रोडक्शन डिजाइनर सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे, साथ ही संगीतकार सचिन-जिगर शामिल हैं। 
विज्ञापन

'थामा' की टीम का किया धन्यवाद
आयुष्मान ने 'थामा' की पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'इस शानदार टीम ने दर्शकों के दिल को छूने वाली कहानी और जादुई दुनिया बनाई। टीम को बधाई देते हुए आयुष्मान ने कहा कि यह उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग है। उन्होंने दर्शकों से मिल रहे प्यार और उत्साह के लिए भी आभार जताया।'

यह भी पढ़ें: 'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में किसने मारी बाजी, जानें आज बुधवार का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें