फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आएंगे बिल गेट्स, स्मृति ईरानी ने कही यह खास बात

Wed, 22 Oct 2025 07:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bill Gates In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स भारतीय टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आएंगे। इसे लेकर इस शो का हर सदस्य बेहद उत्साहित है।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी और बिल गेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार बिल गेट्स किसी भारतीय टीवी शो में नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही एकता कपूर के टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आएंगे। जिसे लेकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का हर कलाकार बेहद उत्साहित है। टीवी शो की मुख्य अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने इसे ऐतिहासिक पल बताया है।
विज्ञापन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो
स्टार प्लस के नए प्रोमो में स्मृति ईरानी का किरदार तुलसी विरानी वीडियो कॉल पर किसी से बात करती दिखती है। वह अपने अंदाज में 'जय श्री कृष्ण' कहकर मेहमान का स्वागत करती है, और जवाब में दूसरी तरफ से भी यही कहा जाता है। तुलसी कहती हैं, 'अमेरिका से सीधे हमारे परिवार से जुड़ना बहुत अच्छा लग रहा है। हम आपका इंतजार कर रहे हैं।' फिर वह दर्शकों से कहती हैं, 'आप सोच रहे होंगे कि यह मेहमान कौन है। थोड़ा इंतजार करें।'

पहली बार किसी भारतीय टीवी शो पर नजर आएंगे बिल गेट्स
पीटीआई के अनुसार, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले यह मेहमान बिल गेट्स हैं। बिल गेट्स इससे पहले अमेरिकी शो 'द बिग बैंग थ्योरी' में भी नजर आ चुके हैं। खबर है कि वह शो में मां और नवजात शिशु के स्वास्थ्य और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कार्यों के बारे में बात करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ हम दोनों', राकेश की पत्नी पिंकी ने जन्मदिन पर खुद को दिया अनमोल तोहफा; ऋतिक ने मां को दिया अनोखा नाम
 
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने कही यह खास बात
स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बिल गेट्स की मौजूदगी की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'यह भारतीय मनोरंजन के लिए ऐतिहासिक पल है। महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य लंबे समय से मुख्य चर्चा से बाहर रहा है। यह कदम इसे बदलने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।' उन्होंने आगे कहा, 'दुनिया की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक को भारतीय टीवी की लोकप्रिय कहानी के साथ लाना सिर्फ एक सहयोग नहीं, बल्कि जागरूकता और बदलाव की शुरुआत है।'

यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा की मां रीना ने बेटी के मातृत्व सफर पर लिखा भावुक नोट, शेयर की बचपन की प्यारी तस्वीर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें