लिखी जा रही है ‘शैतान 2’ की कहानी
साल 2024 में आई अजय देवगन और आर माधवन की सफल फिल्म ‘शैतान’ के सीक्वल पर भी अभिषेक पाठक ने बात की। उन्होंने कंटेंट की क्वालिटी पर बात करते हुए कहा कि इसकी स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है। मैं सिर्फ एक ब्रांड को जारी रखने के लिए कोई फ्रैंचाइजी नहीं बनाना चाहता।
मैं कोई भी हॉरर फिल्म बनाकर उसे 'शैतान 2' नहीं कहना चाहता। मैं चाहता हूं कि कहानी उसी तरह स्वाभाविक रूप से आगे बढ़े जैसे 'दृश्यम' 10 साल में विकसित हुई। 'शैतान' फ्रेंचाइज के साथ भी मैं यही चाहता हूं। हम अभी कुछ आइडियाज पर चर्चा कर रहे हैं और स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार होते ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।