Neena Gupta, Gajraj Rao with Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
फिल्म बधाई हो में सुपरस्टार आयुष्मान खुराना के माता-पिता का किरदार निभाने वाले काबिल कलाकार गजराज राव और नीना गुप्ता के आपसी तालमेल पर जमाना फिदा है। और, अपनी अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में इन कलाकारों के साथ फिर काम कर रहे आयुष्मान भी इन दोनों के अभिनय के कद्रदानों में शामिल हो गए हैं।
आयुष्मान कहते हैं, “गजराज सर और नीना जी आज दर्शकों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले परदे के अभिभावक हैं और शुभ मंगल ज्यादा सावधान में उनके साथ होना खुशी की बात है। जब मुझे पता चला था कि मुझे उनके साथ एक बार फिर से काम करना है तो मैं काफी रोमांचित हो गया था। इस बार हमारा रिश्ता थोड़ा अलग है, वे मेरे दोस्त के माता-पिता की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन हमारे बीच जो ऊर्जा है, वह अत्यंत प्रभावी है।”
आयुष्मान ने खुलासा किया कि गजराज के साथ उनके सीन एक अलग स्तर पर मजेदार बन पड़े हैं। वह कहते हैं “फिल्म में गजराज सर मेरी लव लाइफ के विरोधी हैं। वह इस बात पर विश्वास करने से इंकार करते हैं कि उनका बेटा एक समलैंगिक है। एक अभिमानी पिता के रूप में उन्हें देखना वास्तव में मजेदार है। मूल रूप से देखें तो फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान मेरे और उनके बीच में चलने वाले मुकाबले पर ही है।”
सोशल मीडिया पर गूंजा तापसी का 'थप्पड़', यूजर्स बोले- ये 'कबीर सिंह' को करारा जवाब