फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी। आज फिल्म रिलीज हो गई है। सेकनिक के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.39 करोड़ की कमाई की। इसका मतलब है फिल्म के लिए पहला दिन ज्यादा खास नहीं रहा। हालांकि इसकी कमाई वीकएंड पर और बढ़ सकती है।
इन फिल्मों से होगी टक्कर
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। 'पति पत्नी और वो 2' की टक्कर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ और ‘कृष्णावतारम’ जैसी फिल्मों से होगी।
ये भी पढ़ें- Cannes 2026: कल्याणी प्रियदर्शन ने कान में बिखेरा जलवा, ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिए शानदार पोज; देखें तस्वीरें
इनके अलावा भी कई फिल्में हैं, जिनमें साउथ की फिल्में भी शामिल हैं। बता दें कि ‘राजा शिवाजी’ और ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं फिल्म आखिरी सवाल भी आज ही रिलीज हुई है।
आखिरी सवाल भी आज हुई रिलीज
'पति पत्नी और वो 2' के साथ संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल भी आज ही रिलीज हुई है। संजय दत्त की इस फिल्म को लेकर भी लोगों में काफी क्रैज है। अब देखना ये होगा कि दोनों में से कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा जलवा बिखेर पाती हैं।
'पति पत्नी और वो दो' के बारे में
'पति पत्नी और वो दो' 2019 की हिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। उस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे थे। इस नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत और सारा अली खान के अलावा विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार भी हैं।