फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET पेपर लीक पर भड़के विशाल ददलानी, बोले- ‘अनपढ़ नेताओं को सत्ता में मत बैठाइए’; यूजर्स ने किया जमकर सपोर्ट

Fri, 15 May 2026 09:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishal Dadlani: नीट पेपर लीक होने के बाद म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी का कड़ा रिएक्शन सामने आया है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जानिए उन्होंने इस मामले पर क्या कहा। 

विज्ञापन
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले पर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर उनका बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर अपनी राय दे रहे हैं।  

सोशल मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा

विज्ञापन

विशाल ददलानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सिस्टम और नेताओं पर सवाल उठाए। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा कि ‘अनपढ़ और अज्ञान लोगों को सत्ता में मत बैठाइए।’ साथ ही उन्होंने जिम्मेदारों पर कड़े बयान दिए और लोगों से अपील की कि अपना वोट सोच समझकर दें।

लोगों ने किया विशाल का सपोर्ट
पोस्ट सामने आने के बाद कई छात्रों ने भी उनकी बात का समर्थन किया। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उनकी अपील की तारीफ की और उन्हें हीरो बताया। वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। कई लोगों ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की मांग की है।


विज्ञापन

नीट परीक्षा के बारे में 
नीट-यूजी की परीक्षा पहले 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन 7 मई को यह बात सामने आई कि गेस पेपर वाले सवाल ही मुख्य परीक्षा में पूछे गए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद मामले को तुरंत जांच एजेंसियों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें- जावेद जाफरी की पत्नी से 16 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा एक्शन, बिजनेसमैन गिरफ्तार; BMC अधिकारी पर भी केस

8 मई से जांच प्रक्रिया शुरू हुई और 12 मई को छात्रों के हित में इस परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस री-एग्जाम की नई तारीख 21 जून तय की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें