फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज, तब्बू का भी दिखा अलग अंदाज

Sun, 02 Sep 2018 01:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'बरेली की बर्फी', 'विक्की डोनर' और 'दम लगाके हईशा' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों की जतीने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'अंधाधुन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह एक अंधे की भूमिका निभा रहे हैं। आयुष्मान के साथ 'अंधाधुन' में राधिका आप्टे और तब्बू जैसी दिग्गज एक्ट्रेस भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना की यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी। 
विज्ञापन


ट्रेलर के अनुसार फिल्म 'अंधाधुन' में तब्बू नेगेटिव किरदार में हैं। फिल्म में आयुष्मान पियानो सिखाते देखेगे। फिल्म में आयुष्मान खुराना की जिंदगी अच्छी चल रही होती है, लेकिन तब्बू के संपर्क में आते ही उनकी जिंदगी में कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। इस बीच कहानी में कोई रोमांचक घटनाएं घटनाएं भी होती हैं। ट्रेलर को देखकर कह सकते हैं कि फिल्म 'अंधाधुन' एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें