फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना ने ताहिरा का नाम हाथ पर लिखवाकर कहा 'वो नहीं मैं व्रत रहूंगा'

Sat, 27 Oct 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम
विज्ञापन
ayushman khurana
विज्ञापन

अपनी फिल्म बधाई हो की सफलता का लुफ्त उठा रहे एक्टर आयुष्मान खुराना एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि आयुष्मान के लिए यह करवा चौथ बेहद ही खास है। आयुष्मान ने अपनी वाइफ ताहिरा के लिए इस बार करवा चौथ का व्रत रखा है।

आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर अपनी हथेली की तस्वीरें साझ की हैं। जिसमें हिंदी में उन्होंने अपनी पत्नी ताहिरा का नाम लिखा हुआ है। वहीं तस्वीरों के साथ आयुष्मान ने एक प्यारा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि वह इस बार व्रत नहीं रह सकती थी इसलिए मैं व्रत हूं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ayushman khurana

बता दें कि ताहिरा के राइट ब्रेस्ट में कैंसर की कोशिकाएं विकिसत होती पाई गई थी। इसका खुलासा उन्होंने 22 सितंबर को किया था। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने की बात कही थी। ताहिरा ने भी कैंसर की खबर सोनाली बेंद्रे और इरफान खान की तरह सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर दी थी। वीडियो में ताहिरा ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट केंसर हैं और वह इसके शुरूआती चरण में हैं।

ताहिरा ने आगे लिखा - 'मैं सभी उम्र की महिलाओं को जागरूक होने के लिए कहूंगी। मैं 35 साल की हूं और 2 मैमोग्राम करवा चुकी हूं। अगर आपको कोई लक्षण दिखे तो उसकी जांच तुरंत करवाएं। हमें अपने ब्रेस्ट से बहुत प्यार होता है। इस मेस्टेकटॉमी के बाद मुझे खुद से ज्यादा प्यार हो गया है।' आपको बता दें, मैस्टेक्टमी में ब्रेस्ट को पूरी तरह से निकाल दिया जाता है। ताहिरा ने इस पोस्ट को बहुत ही मजाकिया अंदाज में लिखा है साथ ही महिलाओं को जागरुक होने की बात भी कही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें