फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना बने यूनिसेफ सेलिब्रिटी एडवोकेट, देश में बचपन सुधारने की मिली जिम्मेदारी

Fri, 11 Sep 2020 03:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
विज्ञापन

युवा अभिनेता आयुष्मान खुराना को देश में यूनिसेफ का सेलिब्रिटी एडवोकेट नियुक्त किया गया है। इस पद पर रहते हुए आयुष्मान देश में बच्चों के खिलाफ होने वाली हिंसाओं पर लोगों को जागरुक करेंगे और उन्हें कम करने के लिए काम करेंगे। यह काम देश के हर बच्चे के लिए एक समान होगा। इस अभियान से जुड़ने का आयुष्मान का उद्देश्य है देश के हर बच्चे को सुरक्षित बचपन का अनुभव करवाना।

विज्ञापन


इस पद पर नियुक्त किए जाने की खुशी जाहिर करते हुए आयुष्मान कहते हैं, 'मैं बहुत खुश हूं कि यूनिसेफ ने मुझे इस लायक समझा और मुझे इस काम से जुड़ने का मौका दिया। मुझे लगता है कि हर किसी को अपनी जिंदगी की अच्छे से शुरुआत करने का हक है। जैसा कि मैं अपने बच्चों को खुशी और सुरक्षा के साथ अपने घर में खेलते हुए देखता हूं तो सोचता हूं कि हर बच्चे को उसका बचपन खुलकर जीने की आजादी होनी चाहिए। कुछ बच्चों को देखकर बहुत दुख होता है कि उन्हें बचपन से ही घर में या फिर बाहर हिंसाओं का शिकार होना पड़ता है।'

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
आयुष्मान को मिला यह एक ऐसा पद है जो जनता के बीच पहचान रखने वाले किसी सिनेमा से जुड़े कलाकार या खिलाड़ियों को दिया जाता है। अपनी पहचान और पद का इस्तेमाल करते हुए इस पर बैठा इंसान दुनिया में हो रही परेशानियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवाज उठा सकता है। वह जनता के बीच उन बीमारियों या आपदाओं की जागरूकता भी फैला सकता है जिसके बारे में लोगों को कम ही जानकारी होती है। इसके अलावा आपदाओं में राहत के लिए वह फंड जुटाने का भी काम करता है।

देश में यूनिसेफ का नेतृत्व करने वालीं डॉक्टर यास्मीन अली हक ने सेलिब्रिटी एडवोकेट के पद पर आयुष्मान का स्वागत करते हुए कहा, 'मुझे बड़ी खुशी हो रही है कि आयुष्मान खुराना को यूनिसेफ सेलिब्रिटी एडवोकेट का पद सौंपा गया है। वह इस देश के एक बेहतरीन कलाकार हैं जिन्होंने कुछ संवेदनात्मक मुद्दों पर फिल्में बनाकर बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। वह बच्चों के हक के लिए एक ताकतवर आवाज बनेंगे। उनकी मदद से हमें लोगों के बीच में जागरूकता और पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।' बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान से पहले से ही ब्रिटिश फुटबॉलर और अभिनेता डेविड बेकहम जुड़े हुए हैं।

पढ़ें: इन 10 सुपरस्टार्स ने खलनायक बनकर खूब मचाया आतंक, अब मुंबई का 'मुन्ना' साउथ में बनेगा विलेन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें