इस फिल्म से किया डेब्यू
आयुष्मान ने 2012 में 'विक्की डोनर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। यामी गौतम के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता और नामी अभिनेताओं में अपना नाम शामिल किया। 2018 में आई फिल्म 'अंधाधुन' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्टर) भी मिला। ग्राफिक्स के जरिए देखें आयुष्मान खुराना की यादगार फिल्में-
सिंगर के तौर पर भी काफी पॉपुलर
आयुष्मान खुराना ने न केवल अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है, बल्कि उन्होंने गानों से भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। 'पानी दा रंग', 'सड्डी गली आजा' और 'नज्म-नज्म' जैसे गानों को लोगों ने खूब प्यार दिया है। ग्राफिक्स की मदद से देखिए उनके 10 सबसे खास गाने-
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम-@tahirakashyap