फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बादशाहो' को टक्कर दे रही है 'शुभ मंगल सावधान', जानें कितना हुआ कलेक्शन

Sun, 03 Sep 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
शुभ मंगल सावधान
विज्ञापन
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज आयुष्मन खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ 56 लाख का कारोबार किया है। कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक 8 करोड़ 27 लाख कमा चुकी है।
विज्ञापन


पढ़ें-शुभ मंगल...देखने जा रहे हैं तो हो जाएं ‘सावधान’! पहले जान लें ये 10 बातें

हालांकि देखा जाए तो अजय की फिल्म 'बादशाहो' के साथ रिलीज होने की वजह से इस फिल्म को कम स्क्रीन्स मिले है। बावजूद इसके फिल्म की स्टोरी और स्टार्स की एक्टिंग की वजह से लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया।

ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श की मानें तो आयुष्मान और भूमि की इस फिल्म ने पहले दिन 2 करोड़ 71 लाख रुपए की कमाई के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन ये आंकड़ा बढ़कर 5 करोड़ 56 लाख रुपए हो गया। इसका मतलब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म ने 3 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है। आयुष्मान और भूमि की ये फिल्म अब तक 8 करोड़ 27 लाख रुपए का बिज़नेस कर चुकी है। 
विज्ञापन

  #ShubhMangalSaavdhan has EXCELLENT Sat... Biz doubles actually... Fri 2.71 cr, Sat 5.56 cr. Total: ₹ 8.27 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) September 3, 2017


बात करें  फिल्म की कहानी की तो भूमि और आयुष्मान की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' कम बजट में बनी फिल्म है। यह फिल्म पुरुषों की सेक्स से जुड़ी समस्याओं को हाईलाइट करती हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा ये फिल्म प्री मैरिटल सेक्स से जुडे़ मुद्दों पर भी बात करती है। 

फिल्म देखने वालों की मानें तो फिल्म की जान इसके डायलॉग हैं। आयुष्मान खुराना की एक्टिंग को एक बार फिर सराहना मिल रही है। भूमि की मां बनी सीमा भार्गव ने भी साबित कर दिया कि वो एक्टिंग में माहिर हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें