फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसिंग सीन को लेकर खफा हुए आयुष्मान

Wed, 03 Apr 2013 01:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'नौटंकी साला' में आयुष्मान खुराना और पूजा साल्वी के बीच हुए लिप लॉक किसिंग सीन के बारे में लगातार आ रही खबरों ने अभिनेता गायक आयुष्मान खुराना को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन


फिल्म के प्रमोशन में जुटे आयुष्मान का कहना है कि इन दिनों हर कोई सिर्फ उनसे उसी सीन के बारे में बात कर रहा है।

उन्होंने कहा, "मुझे लग रहा है कि ऐसे सींस प्रमोशनल विडियोज़ का हिस्सा नहीं होना चाहिए बल्कि इस तरह के सीन फिल्म में हों तो बेहतर है जिसे दर्शक सिनेमाघर में जाकर देखें।"

"मुझे यह बात भी पता है कि अगर आप इस तरह के सींस को प्रमोशनल विडियोज़ में दिखाते हैं तो इसका अर्थ है कि आप दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं लेकिन इसका नुकसान भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवार के सामने फिल्म की एक अलग छवि बनती है जो फिल्म के लिए फायदेमंद नहीं होगी लेकिन मैं एक्टर हूं निर्माता निर्देशक नहीं इसलिए चाहकर भी मैं बदलाव नहीं कर सकता हूं।"

वैसे फिल्म 'नौटंकी साला' के गीत "साड्डी गली" के प्रमोशनल विडियो में आयुष्मान और पूजा के बीच हुए लिप लॉक किसिंग सीन को दिखाया है। इस फिल्म के निर्माता निर्देशक रोहन सिप्पी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें