फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल' के रीमेक में दिखेगी इंद्र कुमार की बेटी

Wed, 03 Apr 2013 01:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रिमेक फिल्मों के इस दौर में अब आमिर खान और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म 'दिल' का रिमेक भी बनने की तैयारी शुरु हो गयी है।
विज्ञापन


इस फिल्म के ओरिजनल निर्देशक इंद्र कुमार ही इस रिमेक बनाने जा रहे हैं।

इंद्र कुमार इस बात की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि मैं चाहता था कि मैं एक रोमांटिक फिल्म बनाऊं लेकिन कोई कहानी सूझ नहीं रही थी तब मेरे दोस्तों ने मुझे 'दिल' का रिमेक बनाने की सलाह दी और मुझे उनका आइडिया जंच गया।

फिल्म में माधुरी और आमिर की जगह कौन नजर आएगा इस पर इंद्र कुछ भी कहने से कतरा रहे है लेकिन सूत्रों की मानें तो अपनी बेटी श्वेता कुमार को इंद्र इस फिल्म से रिलांच करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्वेता इससे पहले भी एक रिमेक फिल्म में नजर आयी थीं। वे हिमेश रेशिमया की 2008 में आई फिल्म 'कर्ज' में काम कर चुकी हैं। आमिर के किरदार के लिए अभी तक किसी का नाम तय नहीं हुआ है।

इस फिल्म के अलावा इंद्र कुमार की बेटी श्वेता रेखा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'सुपर नानी' में दिखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें