फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयशा टाकिया को मिली धमकी, पति ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Wed, 04 Jul 2018 07:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ayesha Takia
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया मुसीबत में फंस गई है। आयशा और उनके पूरे परिवार को धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इस बात की जानकारी आयशा के पति फरहान आजमी ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
विज्ञापन


फरहान आजमी ने ट्वीट किया - 'पत्नी आयशा, मां और बहन को कोई लगातार धमकी दे रहा है। मुंबई पुलिस के डीसीपी दहिया ने मेरे फोन और मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। हम लोगों के बैंक अकाउंट भी फ्रीज हो गए हैं।' टाइम्सनाउ से बात करते हुए आयशा के परिवार के करीबी ने बताया किसी को आयशा का फोन नंबर मिल गया है। वह शख्स लगातार आयशा को फोन पर धमकी देते हुए कह रहा है तुम और तुम्हारा पति जल्द ही सलाखों के पीछे जाओगे।  इसके साथ ही करीबी ने बताया कि 'फरहान की मां और उसकी बहन को भी धमकी भरे फोन और मैसेज आ रहे हैं। फरहान ने धमकी भरे फोन की जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।' फरहान के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस में हलचल मच गई और मुंबई के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने उन्हें फोन किया। इस फोन कॉल के बाद फरहान ने कुछ देर बाद दूसरा ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा। आपको बता दें, फरहान आजमी पर बीते दिनों उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर कासिफ खान ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। कासिफ ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में फरहान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें