फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर धोनी की बायोपिक में दिखेंगे सुशांत सिंह राजपूत, बनने जा रहा है MS Dhoni का सीक्वल

Wed, 04 Jul 2018 05:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2016 में धोनी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का सीक्वल बनने जा रहा है। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में धोनी के किरदार में नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत।

विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी पर अब सीक्वल फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत धोनी के किरदार में नजर आ सकते हैं। खबर है कि इस बार धोनी के पर्सनल लाइफ पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। इतना ही नहीं इस फिल्म में साल में हुए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल तक पहुंचने तक के सफर को भी दिखाया जाएगा।

ये फिल्म अगले साल तक निर्माता रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी फिल्म्स के बैनर तले फिल्म फ्लोर पर जा सकती है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें