खास मौके पर फिल्म का एलान
इमरान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आवारापन के कुछ सीन हैं और अंत में दिखाया गया है कि उनका किरदार जाग जाता है। 'आवारापन' के अंत में अभिनेता का किरदार शिवम मर जाता है और इससे दर्शकों को आश्चर्य हो गया कि क्या वह जिंदा रहेगा या सीक्वल को आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि कहानी आगे बढ़ेगी या आवारापन 2 पहले भाग का सीक्वल होगा।