अवनीत कौर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई अदाकारा हैं। टीवी की दुनिया में लोकप्रियता हासिल करने के बाद वह अब तक कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनय के अलावा अवनीत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। लाखों की संख्या में लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।