फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पारिवारिक फिल्में बनना बंद हो गईं’, अविनाश तिवारी ने फैमिली एंटरटेनर फिल्मों की कमी पर जताई चिंता

Thu, 09 Apr 2026 05:04 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avinash Tiwary: फैमिली एंटरटेनर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को लेकर आ रहे अविनाश तिवारी ने फैमिली एंटरटेनर फिल्मों की कमी पर चिंता जताई। जानिए उन्होंने इसके पीछे क्या वजह बताई…
विज्ञापन
अविनाश तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@avinashtiwary15
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अविनाश तिवारी जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में नजर आएंगे। आज इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अविनाश का मानना है मौजूदा वक्त में फैमिली एंटरटेनर फिल्मों की कमी है। एक्टर का कहना है कि ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ जैसी फैमिली एंटरटेनर बनती रहनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह की फिल्मों की कमी क्यों है?

संयुक्त परिवार की अवधारणा कम हो गई है

विज्ञापन

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अविनाश तिवारी से बॉलीवुड में फैमिली एंटरटेनर फिल्मों की कमी के बारे में पूछा गया। इसके पीछे के कारणों पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी फिल्में बन रही हैं और जो बन रही हैं वो हम जाकर देख भी रहे हैं और देखना भी चाहिए। लेकिन अगर मैं देखूं तो मुंबई में बहुत सारे प्रवासी हैं। लोग अलग-अलग जगहों से यहां आते हैं, दोस्तों और पार्टनर के साथ बाहर जाते हैं, इसलिए प्रवास के कारण संयुक्त परिवार की अवधारणा कम हो गई है।

विज्ञापन

अविनाश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

अविनाश के घर के बच्चों ने नहीं देखीं उनकी फिल्में
अभिनेता ने यह भी कहा कि टिकट की कीमतें भी हैं और हमने इस बैंडविड्थ में लोगों के लिए फिल्में बनाने के बारे में सोचना बंद कर दिया है। यहां तक कि अपने घर पर भी, मैंने अपनी भाभी से पूछा कि आपने बच्चों को मेरी कौन सी फिल्म दिखाई है।

उन्होंने कहा, एक में तो तू पागल हो रहा है (लैला मजनू), एक में चुड़ैल आ गई (बुलबुल) तो ये बच्चे लोगों को कैसे दिखाएं। तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे अपने घर के बच्चे मेरी फिल्में नहीं देख रहे हैं। इसने मुझे काफी प्रभावित किया। मैं भी बहुत दिखावा कर रहा था कि बहुत अलग-अलग काम किए हैं मैंने।

पर कहीं हमारी सोच से ही वो चीज गायब होती जा रही है, परिवार एक विचार है। माहौल थोड़ा अधिक व्यक्तिवादी हो गया है। हमें उम्मीद है कि इस फिल्म के साथ हम परिवारों को थिएटर में वापस लाएंगे।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘ओए ओए…’ गाने के मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ के खिलाफ अपनाया लीगल रास्ता; कोर्ट ने इस मामले पर क्या दिया आदेश?

आखिरी बार परिवार के साथ देखी थी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’
अविनाश ने याद करते हुए बताया कि आखिरी फिल्म जो उन्होंने अपने परिवार के साथ देखी थी वह 2023 में आई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी। उन्होंने कहा कि उसके बाद कितना समय हो गया है कोई ऐसी फिल्म आए जिसे परिवार के साथ जाकर देख सकें। मुझे नहीं पता कि हम इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। हम कहते हैं कि टिकट नहीं बिक रहे हैं, लेकिन अगर हम पारिवारिक फिल्म बनाएं, तो पूरा परिवार आने पर छह टिकट बिक जाते हैं। अगर मैं फिल्म बना रहा हूं, तो मैं इस बात पर ध्यान क्यों नहीं देता, यह विचार क्यों नहीं आता, मेरी समझ से बाहर है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें