फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar The Way Of Water: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आ रही अवतार 2, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म

Tue, 16 May 2023 04:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अवतार द वे ऑफ वॉटर बीते साल 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी। जिसे देखने के लिए लोग खूब एक्साइटेड थे। इस फिल्म ने भारत में भी खूब कमाई की तो वर्ल्डवाइड बिजनेस भी इसने जबर्दस्त किया था।
विज्ञापन
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर ने सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया था। यह फिल्म दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। अब जो लोग इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए हैं अब वह इसे बहुत जल्द ओटीटी पर देख सकेंगे। जी हां फैंस के इंतजार को देखते हुए मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि बहुत जल्द यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन


कहां देख सकेंगे फिल्म
पिछले साल सिनेमाघरों में जमकर कमाई करने के बाद अवतार द वे ऑफ वॉटर अब भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है। प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को बताया कि फिल्म 7 जून को अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। बता दें कि यह फिल्म इससे पहले रेंटल प्लान के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। पहले इस फिल्म को प्राइम वीडियो और गूगल ऐप पर भी फिल्म देखने के विकल्प मौजूद थे। हालांकि इन प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म देखने के लिए लगभग 850 रुपये खर्च करने पड़ते, लेकिन अब इस फिल्म को डिज्नी से सब्सक्राइबर्स मुफ्त में देख सकेंगे।

इसे भी पढ़ें- Shriya Saran: श्रिया सरन ने फिल्मों की थिएटर रिलीज पर दिया जोर, एक्ट्रेस को मिलने वाले रोल पर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 
अवतार द वे ऑफ वॉटर बीते साल 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी। जिसे देखने के लिए लोग खूब एक्साइटेड थे। इस फिल्म ने भारत में भी खूब कमाई की तो वर्ल्डवाइड बिजनेस भी इसने जबर्दस्त किया था। यह फिल्म दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। पहली फिल्म अवतार है जिसने 2.92 बिलियन डॉलर का कारोबार किया तो वहीं दूसरे नंबर पर 2.79 बिलियन डॉलर कमाई के साथ एवेंजर्स एंडगेम है। वहीं तीसरे पर अवतार 2 ने ही कब्जा कर लिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें