आगामी 20 से 28 नवंबर को गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का आगाज होने जा रहा है। इसे लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। आईएफएपआई के 53वें संस्करण की शुरुआत ऑस्ट्रियन फिल्म 'अल्मा एंड ऑस्कर' से होगी। फेस्टिवल के आयोजकों का कहना है कि पणजी के आईएनओएक्स में फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा।