फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में हिट होने के लिए स्टार किड होना जरूरी नहीं- राधिका मदन

Thu, 27 Sep 2018 01:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
Radhika Madan
विज्ञापन
निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर रही एक्ट्रेस राधिका मदन ने कहा है कि वह बहुत खुश है कि उनको इस फिल्म में काम करने का मौका मिला है। राधिका का कहना है कि उनको यकीन नहीं हो रहा है कि उनका फिल्मों में काम करने का कपने इस तरह से सच होगा। एक इंटरव्यूह में राधिका ने कहा है कि जब मैं फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता है कि शूटिंग में व्यस्त थी तब मैंने फिल्म पटाखा के लिए ऑडीशन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

radhika madan - फोटो : instagram
पटाखा में अपने किरदार को लेकर राधिका कहती हैं कि विशाल भारद्वाज ने एक हिंदी परिवेश पर आधारित फिल्म बनाई है। फिल्म में वे चंपा कुमारी बनी हैं। वह वास्तव में उसके जीवन को जीना चाहती थी। उनके पास जब फिल्म की स्क्रिप्ट आई तो वह चंपा के किरदार से काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने जैसे ही फिल्म के लिए हां कहा तो उसके बाद से ही उन्होंने चंपा का तरह दिखना और बोलना शुरू कर दिया था। राधिका ने कहा कि आज हम एक ऐसे समय में हैं जहां सब कुछ दर्शक के हाथ में होता है। हम अगर उनको कुछ भी दिखाएंगे तो वो देखने नहीं आएंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप किसी स्टार के बच्चे हैं। फिल्म बॉक्सऑफिस पर कितना धमाल करेगी यह तो दर्शक ही बताते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें